Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में डंपर की चपेट में आने से कार सवार भाजपा नेता की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह परिवार के साथ कार में किसी निजी कार्यक्रम में बहादराबाद से धनोरी की तरफ जा रहे थे
हरिद्वार। कलियर मार्ग पर डंपर और कार की भिड़ंत में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। संजय सिंह का परिवार कार में सवार होकर किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। डंपर से आमने-सामने की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के मुताबिक, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह निवासी जगजीतपुर कनखल अपने परिवार के साथ कार में किसी निजी कार्यक्रम में बहादराबाद से धनोरी की तरफ जा रहे थे। पथरी रौ पुल के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और संजय सिंह व उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए रुके और पुलिस को सूचना दी।
कस्बा चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां संजय सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने भी इसकी पुष्टि करते हुए निधन पर शोक जताया। सीओ शांतनु पाराशर बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement