Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर टैक्टर-ट्राली सवार पिता-पुत्र की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पश्चिम बंगाल की टूरिस्ट बस ने टैक्टर-ट्राली के पीछे से मारी थी टक्कर

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल की टूरिस्ट बस के पीछे से टक्कर मारने पर टैक्टर ट्राली सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने टूरिस्ट बस को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए।
दुर्घटना जुर्स कंट्री सोसाइटी के पास सुबह करीब पांच बजे हुई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गांव इब्राहिमपुर पथरी निवासी मनसब (50) अपने पुत्र अदनान (19) के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर ज्वालापुर की ओर आ रहा था। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। बुरी तरह घायल पिता-पुत्र को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर बस को छोड़कर चालक फरार होने में कामयाब रहा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए। बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर इस संबंध में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी मातम पसर गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement