Connect with us

हल्द्वानी

उत्तराखंड की सबसे अधिक उम्र 110 साल की बिन्दुखत्ता की आमा का निधन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

25 नाती और छ्ह दर्जन से अधिक पणनातियों का परिवार छोड़कर विदा हुई आमा
हल्द्वानी।
इंद्रानगर बिन्दुखत्ता की 110 वर्ष की आमा सरस्वती का निधन हो गया। शनिवार सुबह रानीबाग में आमा के पार्थिक शरीर की अंत्येष्टि की जाएगी। आमा के निधन से बिन्दुखत्ता में शोक की लहर है। आमा का नैनीताल जिले ही नहीं प्रदेश में सबसे अधिक उम्र तक संसार देखने का रिकार्ड बनाया है।
आमा अपने आखिरी समय तक किसी पर निर्भर नहीं रही। अपने सभी कार्यों को खुद करती थी। मूल जनपद चमोली के ग्राम हरनी की रहने वाली सरस्वती देवी पत्नी स्व० अमर सिंह बिष्ट अपने 58 वर्षीय नाती मदन सिंह बिष्ट के साथ इंद्रानगर बिन्दुखत्ता मे रहती थी। आमा का जीवन बेहद सात्विक रहा। इनके पुत्र पुत्रियो सहित 25 नाती व छ्ह दर्जन से अधिक पणनातियों का परिवार है।

Select Language

Advertisement