Connect with us

हरिद्वार

सक्षम उत्तराखंड के प्रांत अधिवेशन में देहरादून पहुंचेंगे उत्तराखंड के सैकड़ो दिव्यांगजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

9 अक्टूबर को देहरादून में होगी विशाल दिव्यांग रैली
प्रान्त अधिवेशन में  होंगे दिव्यांगजनो कि समस्याओं से सम्बंधित कई प्रस्ताव पारित
कार्यक्रम में सीएम और विधानसभा अध्यक्ष होगे शामिल


हरिद्वार।
राष्ट्र के दिव्यांगजनो के उत्थान को समर्पित राष्ट्रीय संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) उत्तराखंड का एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन देहरादून स्थित नगर निगम हाल में आयोजित हो रहा है।इस अवसर पर देहरादून में एक बृहद रैली का आयोजन भी किया जाना है जिसमे उत्तराखंड के सभी जिलों के दिव्यांगजन प्रतिभाग करेंगे। आज यह जानकारी सक्षम के प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी ने सक्षम जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा के आवास पर बैठक के दौरान दी। कपिल रतूड़ी एक दिवसीय प्रवास पर हरिद्वार आए है। गत 24 सितंबर को विश्व बधिर दिवस के दौरान सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत भी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में बैठक कर चुके थे।
प्रान्त सचिव ने कहा कि सक्षम उत्तराखंड में दिव्यांगजनो की समस्याओं के प्रति सजग है और दिव्यांगजनो की समस्याओं को सरकार के माध्यम से समाधान की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 9 अक्टूबर को देहरादून में मीडिया सेंटर से नगर निगम हाल तक एक वृहद सांकेतिक रैली का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमे राज्य के विभिन्न जिलों से दिव्यांगजन पहुंचेंगे।
प्रान्त सचिव कपिल रतूड़ी ने यह भी कहा कि प्रान्त अधिवेशन के दो सत्रों के कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित होंगे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. शैलेंद्र और सक्षम के राष्ट्रीय संरक्षक दयाल सिंह पंवार होगे। राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान के कार्यकारी निदेशक मनीष वर्मा और राज्य दिव्यांगजन आयुक्त गोवर्धनसिंह भी कार्यक्रम में शामिल होगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर दिव्यांगजनो की विभिन्न मांगों से सम्बंधित प्रस्ताव भी सरकार के मुखिया के समक्ष रखें जाएंगे जिन्हें सक्षम चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में दिव्यांगजनो के प्रमाणीकरण हेतु बृहद अभियान चलाना, सरकारी पेंशन को 1500 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपये करना, सरकारी नोकरियो में व प्राइवेट क्षेत्रो में दिव्यांगजनो को प्राथमिकता के आधार पर नौकरियां उपलब्ध कराना, दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु पीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 (पर्सन विद डिसएबल एक्ट ) को उत्तराखंड में  पूर्ण रूप से लागू कराना, सक्षम के स्वरोजगार से सम्बंधित आइडिया कार्यक्रम को पूरे उत्तराखंड में संचालित करना जिसके तहत स्किल दिव्यांगजनो को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है आदि विषयो पर गहन चर्चा कर अधिवेशन को सफल बनाना है।
सक्षम जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि सभी दिव्यांगजनो को स्वयं के अधिकारों प्रति सजग रहना चाहिये। संदीप अरोड़ा ने सभी मूक बधिर और दिव्यांगजनों से 9 अक्टूबर को सक्षम के प्रांत अधिवेशन में भाग लेने की अपील की। बैठक में जिला सचिव मानसी मिश्रा, सक्षम सह जिलाध्यक्ष सोनिया अरोड़ा सहित कई अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी ने  जमालपुर स्थित सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement