Report by : CWN Desk
Published at :
दूल्हा बरात में नहीं लेकर गया जेवर, दुल्हन ने लौटाई बरात, किसी और क साथ लिए फेरे तो दूल्हे ने कर लिया सुसाइड

बिना शादी बारात लौटने से आहत दूल्हे ने सुसाइड कर लिया। दूल्हा शादी में दुल्हन के लिए जेवर नहीं ले गया था। दुल्हन ने दूल्हे की बरात लौटकर किसी और क साथ फेरे ले लिए। दूल्हे का शव पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। मामला ललितपुर तहसील तालबेहट के पाली के बरौदाडांग हाल गांव का है।
बैजनाथ के बेटे दीपक सहरिया (21) का शव मंगलवार की दोपहर घर से 500 मीटर दूर खेत में पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक के बड़े भाई महेश ने बताया, दीपक तीन बहनों, दो भाइयों में सबसे छोटा था। 3 दिन पहले उसकी बारात बिना शादी के लौट आई थी। तभी से वह किसी से बातचीत नहीं कर रहा था। बड़ी बहन भागवती ने बताया, शादी के दिन माता-पिता घर छोड़कर चले गए थे। अभी तक उनका कुछ पता नहीं है। मंगलवार को दीपक दुकान जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका शव मिलने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष पाली कामता प्रसाद ने बताया, एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल, परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›