Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने ऐसे खेली होली…देखिए फोटो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मनाई होली
हरिद्वार।
रंगो के त्यौहार होली में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर सराबोर हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह व समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण… होली मिलने आई होल्यारों की टोली के साथ सभी ने जमकर लगाया रंग, खेली होली।
कैंप कार्यालय रोशनाबाद में शुरुआत में पारंपरिक तरीके से एक दूसरे को गुलाल लगाने व गले मिलने से शुरू हुए “होली के त्योहार” में धीरे-धीरे सभी रंग गए। सर्वप्रथम अबीर गुलाल के बाद फूलों की होली खेली गई थोड़ी ही देर में रंग भरे पानी की फुहार व संगीत की धुन में सभी थिरकने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 71,000 नवनियुक्त कर्मियों को देंगे नियुक्ति पत्र

सूक्ष्म जलपान उपरांत सभी के द्वारा एक दूसरे को पुनः होली के पर्व की बधाई देते हुए विदा ली। एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा इसके पश्चात समस्त राजपत्रित अधिकारीगण समेत थाना सिडकुल, कोतवाली रानीपुर एवं शहर कोतवाली जाकर सभी के साथ होली के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया एवं जनपद में घट रही समस्त छोटी/बड़ी घटनाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिश घूमती मिली बच्ची, हरिद्वार पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द

Select Language

Advertisement