Connect with us

उधमसिंह नगर

जमीनें गैर बिरादरी के लोगों को बेचकर पैसा कमाने की जलन में कर दी दो लोगों की निर्मम हत्या, शवों को काटकर फेंक दिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

केलाखेड़ा के सनसनीखेज ब्लाइंड डबल मर्डर का खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। ग्राम रम्पुराकाजी थाना केलाखेड़ा में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किये हैं।
मंगलवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने ग्राम रम्पुराकाजी थाना केलाखेड़ा निवासी जोगेन्द्रो कौर (45) और गुरमीत सिंह (50) पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी बिचवा थाना नानकमत्ता की हत्या का खुलासा किया। गुरदेव सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह और धर्मेन्द्र सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम रम्पुराकाजी थाना केलाखेड़ा घटना के बाद से ही गांव से लापता थे। पुलिस ने इनके मोबाइल नंबरों की सीडीआर का विश्लेषण से ब्लाइंड मर्डर की घटना का खुलासा किया।
गुरमीत सिंह करीब छह महीने से अपनी बेटी की ससुराल रम्पुराकाजी में रह रहा था। गुमशुदा गुरमीत सिंह को पांच जून को धर्मेंद्र सिंह के साथ अंतिम बार देखा गया था। इसी शाम गुरदेव और धर्मेन्द्र को रात को देखा गया था। गुमशुदा गुरमीत गुरदेव सिंह का ससुर था। गुरदेव और धर्मेन्द्र से जब पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि जोगेन्द्रो अपनी ही बिरादरी के लोगों की जमीन गिरवी रखकर खूब पैसा कमा रही थी और वह जमीनें गैर धर्म के व्यक्ति को बेच देती थी। इससे जलन में उसकी हत्या की योजना बनाई। उन्होंने पहले गुरमीत की हत्या की और इसके बाद जोगेन्द्रो की गला घोंटकर हत्या कर दी और दोनों शवों के अंगों को काटकर बौर नदी में बहा दिया।

Select Language

Advertisement