Connect with us

उधमसिंह नगर

नाबालिग छात्रा को सरेराह छेड़ रहा था मनचला, छात्रा के मामा ने मनचले का सिर मुंडवाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर का मामला, दोनों पक्षों में विवाद, थाने में क्रॉस मुकदमा

उधमसिंह नगर। काशीपुर के सरवरखेड़ा में नाबालिग छात्रा को सरेराह छेड़ना मनचले को भारी पड़ गया। छात्रा के मामा ने मनचले की ठुकाई कर उसका सिर मुंडवा दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सरवरखेड़ा गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि 25 अगस्त को मुरादाबाद रोड पर डिजाइन सेंटर के तिराहे के पास गुलड़िया गांव निवासी युवक अपने दोस्तों के साथ उसकी नाबालिग भांजी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। भांजी को जबरन साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। उसने विरोध किया तो युवक मारपीट करने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मनचले और उसके दोस्तों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी मनचले ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अगस्त की दोपहर वह मजरा से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान डिजाइन सेंटर के पास उसकी एक दोस्त मिल गई और वह उससे बातें करने लगा। इसी दौरान गांव सरवरखेड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, उस व्यक्ति ने उसे जबरन पास के सैलून में ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया। उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया है। उसने इस मामले में तहरीर भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाबालिग लड़की के मामा के खिलाफ भी नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement