Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
पहाड़ में जमीनों की लूट का हर स्तर पर किया जायेगा मुकाबला: पीसी तिवारी

फलसीमा में भू-माफियाओं के खिलाफ गरमाने लगा मामला

अल्मोड़ा। फलसीमा में भू माफियाओं द्वारा नियमों के विपरीत भूमि खरीद-फरोख्त का मामला गरमाने लगा है। इस मामले में आज फलसीमा गांव के अनुसुचित जाति के परिवारों व अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन व नारेबाजी की।ग्रामीणों ने कहा कि भूमाफियाओं द्वारा उनके घरों व जमीन के आस पास बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी गई है। जिसमें धोखाधड़ी व जालसाजी नजर आ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर जिस तरह भूमाफियाओं ने जमीन की खरीद फरोख्त की है। उसके राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत होने की भी संभावना है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह जमीनों व यहां के प्राकृतिक संसाधनों की लूट खसोट चल रही है उसका हर स्तर पर मुकाबला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड को फलसीमा की लड़ाई से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीएम ने फर्जी रजिस्ट्री समेत पूरे मामले की जांच की बात कही है। वही, जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि फलसीमा में जमीन की खरीद में धोखाधड़ी की जो शिकायतें मिली है उसमें पूर्व में एसडीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया गया है जांच में जो भी तथ्य निकल कर आएंगे उस आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›