Report by : CWN Desk
Published at :
मुरादाबाद नगर खण्ड शिक्षा अधिकारी की आख्या रिपोर्ट वायरल, यूजर, बोले जब अफसर को हिंदी लिखनी नहीं आती स्कूलों में कैसी होती होगी पढ़ाई !
मुरादाबाद नगर खण्ड शिक्षा अधिकारी की आख्या रिपोर्ट वायरल, यूजर, बोले जब अफसर को हिंदी लिखनी नहीं आती स्कूलों में कैसी होती होगी पढ़ाई !

आख्या रिपोर्ट में गलतियों की भरमार, शिक्षा विभाग की किरकिरी, लखनऊ तक चर्चाओं में बीएसए को भेजी प्रेषित रिपोर्ट

मुरादाबाद नगर खण्ड शिक्षा अधिकारी की आख्या रिपोर्ट वायरल, यूजर, बोले जब अफसर को हिंदी लिखनी नहीं आती स्कूलों में कैसी होती होगी पढ़ाई !

मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग मुरादाबाद आजकल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इसकी वजह एक आख्या रिपोर्ट है। आख्या रिपोर्ट हिंदी में है और उसमें अनगिनत गलतियां हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित रिपोर्ट में नगर खंड शिक्षा अधिकारी का उल्लेख है।
वायरल इस पत्र की सच्चाई की CWN पुष्टि नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर मुरादाबाद से लखनऊ तक आख्या रिपोर्ट चर्चा में है। हर टीचर के फोन पर पत्र वायरल हो रहा है। आम आदमी पत्र की गलतियां देख विभाग पर सवाल उठा रहा है। कमेंट्स कर विभाग पर अंगुली उठा रहा है कि जब नगर खंड शिक्षा अधिकारी के पत्र में हिंदी की इतनी गलतियां होंगी तो स्कूलों में बच्चों की कैसी पढ़ाई होती होगी। इस मामले में नगर शिक्षा अधिकारी का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सका। पत्र 13 सितम्बर का है जो अब वायरल हुआ है। पत्र में 8 जगह गलत शब्द लिखे गए हैं, जो सोशल मीडिया पर लाल गोला बनाकर वायरल हो रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›