Connect with us

उत्तर प्रदेश

मंदिर से लौट रही दो सगी बहनों को डंपर ने कुचला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के नकुड- सरसावा मार्ग की घटना, चालक मौके से फरार,
सहारनपुर
। शनिवार को तेज रफ्तार डंपर ने दो सगी बहनों को कुचल दिया। दोनों बहनें सुबह बनखंडी महादेव के दर्शन करके लौट रही थी। घटना थाना सरसावा क्षेत्र के नकुड- सरसावा मार्ग की है।
नवादा गांव निवासी अवनिका (12) और अवन्या (10) मंदिर से आ रही थी। दोनों को मंदिर से लौटकर स्कूल जाना था। लेकिन रास्ते ने बहनों को डंपर ने कुचल दिया। इसके बाद डंपर बिजली के खंभे में टकरा गया। डंपर का चालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों बहनें सरसावा के गुरुकुल ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा थीं। अवनिका कक्षा 6 और अवन्या कक्षा 5 में पढ़ती थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement