Report by : कालू वर्मा
Published at :
आमजन के नजदीकी बढ़ाने गांव मौहल्ले में पहुंची हरिद्वार पुलिस

नशामुक्त आबोहवा के लिए जनता का सहयोग मांगते हुए आयोजित की चौपाल

हरिद्वार। एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा जनता के और करीब जाकर समाज में घुल रहे जहर के प्रति आमजन को जागरुक कर माननीय मुख्यमंत्री के *”ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025″* को सफल बनाने के लिए जनपद पुलिस को दिए गए मूल मंत्र पर काम करते हुए हर शनिवार को आयोजित की जा रही चौपाल के तहत आज एक बार फिर शहर एवं देहात क्षेत्र में हरिद्वार पुलिस की चौपाल सजी।
हरिद्वार पुलिस द्वारा “एक मौहल्ला एक गांव” थीम पर काम करते हुए आयोजित की गई चौपाल में स्थानीय जनता द्वारा भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया तथा नशे को समाज से दूर करने के लिए हर संभव सहयोग करने का वचन दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों को किसी भी प्रकार की नशा तस्करी सम्बन्धी सूचना देने के लिए महत्वपूर्ण  मोबाइल नम्बर के साथ ही महत्वपूर्ण एप्पओ के बारे में विस्तृत से जानकारी प्रदान की गई ।

आमजन के नजदीकी बढ़ाने गांव मौहल्ले में पहुंची हरिद्वार पुलिस
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›