Connect with us

नई दिल्ली

युवती से उसकी अश्लील फोटो मंगवाई, फिर ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, अब शादी का रिश्ता तुड़वाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नोयडा के युवक के खिलाफ देहरादून की युवती ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

देहरादून। नोएडा के युवक ने देहरादून की युवती से दोस्ती कर उसे नशीला पदार्थ देकर अश्लील फोटो ले लिए और वीडियो बना ली। जिन्हें माता-पिता को भेजने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवती का रिश्ता भी तुड़वा दिया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक नोएडा के रहने वाले मयंक रंजन की पटेलनगर क्षेत्र की एक युवती से इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती हुई। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और एक दूसरे से बातचीत करने लगे। 26 अप्रैल को युवती अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली गई थी। युवती के जानकारी देने पर मयंक अपने नोएडा स्थित फ्लैट में ले गया। युवती का कहना है कि फ्लैट में चाय-बिस्किट खाने के बाद बेहोश हो गई।
जब उठी तो फ्लैट में कोई नहीं था। वह किसी तरह अपने परिचितों के घर पहुंची। इसके बाद वापस देहरादून आ गई। इस दौरान मयंक ने अश्लील फोटो लिए और वीडियो बना लिए। इसका पता तब चला जब मयंक ने फिर दिल्ली मिलने के लिए बुलाया। जिससे मना करने पर मयंक ने अश्लील फोटो और वीडियो दिखाई और धमकी दी कि मिलने नहीं आएगी तो माता-पिता को भेज देगा। इसके बाद ब्लैकमेल कर अलग-अलग जगह बुलाया और दुष्कर्म करता रहा। चार जून को युवती की सगाई हो गई थी। आरोप है कि मयंक ने युवती के मंगेतर को सारी बात बता दी। इस कारण रिश्ता टूट गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर कोतवाली सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Select Language

Advertisement