Connect with us

देहरादून

बिना बुलाए पार्टी में पहुंचे और गोलीबारी कर मचाया हुड़दंग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

होटल के बाहर दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई, गोली फर्श पर टकराने के बाद एक युवक के पैर पर लगी

देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में एक होटल में चल रही नाइट पार्टी में दो पक्ष भिड़ गए। होटल के बाहर दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई। इस दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली फर्श पर टकराने के बाद एक युवक के पैर में जा लगी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वसंत विहार क्षेत्र के एक होटल में रविवार देर रात पार्टी चल रही थी, जिसमें कुछ युवक स्थानीय और कुछ सहारनपुर के थे। होटल में डांस करते समय दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। उस समय होटल कर्मियों ने उन्हें किसी तरह शांत करा दिया।
कुछ देर बाद दोनों पक्ष होटल से बाहर आए और उनके बीच लात-घूंसे चलने लगे। इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी, जो एक युवक के पैर में लगी। इसके बाद गोली चलाने वाला युवक और उसके साथी फरार हो गए। वसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि घायल युवक की पहचान आभास चौहान निवासी बेहट, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement