Report by : CWN Desk
Published at :
तीन मोबाइल झपटमार दबोचे, 8 मोबाइल, दो बाइकें व तमंचा बरामद

कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी की टीम को मिली सफलता

काशीपुर। कटोराताल चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी की टीम ने तीन मोबाइल झपटमारों को दबोचा।इन तीनों के पास से चोरी की दो बाइक व आठ मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कामयाबी पर एस एस पी मंजूनाथ टी सी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए का इनाम दिया है।एस पी अभय सिंह ने आज काशीपुर कोतवाली में बताया कि शहर में मोबाइल झपटमारी की वारदातों को देखते हुए एस एस पी के निर्देश पर कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया।टीम उनके,सी ओ वंदना वर्मा तथा कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी के निर्देशन में इन वारदातों के खुलासे में जुट गई। इसके लिए घटनास्थलों के पास सघन निगरानी व पूरे शहर के 45 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस अपराधियों का सुराग लगा पाने में सफल रही। इसी दौरान मिले सुरागों के आधार पर बीते रोज रविवार की रात पुलिस टीम ने नागनाथ मंदिर के पास से तीन युवक दबोचे। जिनके पास से झपटे हुये 8 मोबाईल फोन व तथा कुंडा व काशीपुर क्षेत्र से चोरी गई दो मोटरसाइकिलें और एक के पास अवैध तमंचा बरामद किया गया।पकड़े गए अभियुक्तों में अजीम पुत्र नासिर हुसैन (उम्र 21 वर्ष) निवासी मौ. लक्ष्मीपुर पट्टी, बर्फ फैक्ट्री के सामने, बांसफोड़ान, काशीपुर ,मौ. अमन उर्फ गैंडी पुत्र सईद अहमद (उम्र 21 वर्ष) निवासी पंजाबी सराय, मुस्लिम फंड बैंक के सामने, बांसफोड़ान, काशीपुर तथा, अमन उर्फ ढक्कन पुत्र हाजी अब्दुल रसीद (उम्र 21 वर्ष) निवासी मझरा, लक्ष्मीपुरपट्टी, सुनहरी मस्जिद के पास, बासफोड़ान, काशीपुर हैं।तीनों युवकों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे फोन झपटमारी में पूर्व में कई महीने जेल में रहे थे जिस कारण उनका काफी पैसा खर्च हो गया था। जेल से बाहर आकर वे तीनों मिलकर अपने खर्चे को पूरा करने के लिये फिर से मोबाइल झपटमारी करने लगे।अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे लूटपाट के इस काम में जोखिम तथा अपने बचाव एवं डराने के लिये अपने पास तमंचा रखते थे। अभियुक्तों ने बताया कि गैंग के तीनों लोग इस काम को योजनाबद्ध तरीके से करते थे। गैंग का एक सदस्य पहले मोटर साईकिल से आगे आगे चलकर सुनसान सड़क या गली पर चल रहे राहगीर की रैकी कर लेता था। रैकी करने के बाद वह इसकी सूचना पीछे से आ रहे अपने साथियों को दे देता था। तब पीछे से इनके अन्य दो साथी मोटरसाईकिल से आकर फोन झपट कर फरार हो जाते थे।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीपमिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, धीरेन्द्र परिहार, संतोष देवरानी, कां. प्रेम कनवाल, ईश्वर सिंह, सुरेन्द सिंह, गिरीश मठपाल, ऋचा तिवारी एवं एसपीओ माजिद, साहिल, विक्की, राहुल शामिल थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›