Report by : CWN Desk
Published at :
रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्रियों से छेड़छाड़ कर करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी में पीआरडी कर्मी समेत तीन लोग गिरफ्तार

देहरादून में करीब 19 हेक्टेयर जमीन की खरीद फरोख्त, बैंकों के माध्यम से 11 करोड़ का लेनदेन ब्लैक में किया
देहरादून। रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्रियों से छेड़छाड़ कर करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी में एसआईटी ने पीआरडी कर्मी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा करते हुए डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपियों ने देहरादून में करीब 19 हेक्टेयर जमीन की खरीद फरोख्त की। इसमें चक रायपुर के चाय बागान की जमीन भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि करीब 11 करोड़ रुपये का लेनदेन बैंकों के माध्यम से किया गया। इसके अलावा ब्लैक में भी करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रियों के जो रुपये चेक के माध्यम से बैंक खातों में आते थे उन्हें भी इमरान ले लेता था। इसके अलावा जो रुपये नकद में मिलते थे, उनमें से लाखों रुपये इमरान ने संतोष और दीपचंद्र को दिए। इमरान की रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में तैनात डालचंद से अच्छी बातचीत थी। इमरान ने डालचंद के साथ मिलकर जमीन के फर्जी कागजात बनाए। डालचंद ने पुलिस को बताया कि वह रजिस्ट्रार कार्यालय में बाइंडर का कार्य करता था। उसने इमरान के कहने पर कुछ पुरानी जमीनों के असली कागजात जिल्द बही निकाले और उनकी जगह फर्जी कागजात लगवाए। रिकॉर्ड रूम में उसका आना-जाना था। उसे पुरानी जमीनों के कागजात की जानकारी थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›