Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
3 राज्यों का मोस्ट वांटेड, 22 साल बाद आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे,
3 राज्यों का मोस्ट वांटेड, 22 साल बाद आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे,

काशीपुर ।

दो दिन पूर्व यहां प्रिया मॉल की पार्किंग मैं खड़ी अपने ही मालिक की इनोवा कार चुराकर फरार हुए ड्राइवर को पुलिस ने चोरी गई कार व उसके एक अन्य साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला कटरामालियांन निवासी श्रीमती आभा अरोरा पत्नी मनोज अरोरा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका ड्राइवर ग्राम प्रतापपुर निवासी अमित 18 फरवरी को प्रिया मॉल की पार्किंग में खड़ी उनकी इनोवा कार संख्या यूके 18/एल 4175 को चुरा कर ले गया है।इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. मंजूनाथ टीसी के आदेशानुसार एसपी अभय सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा के निर्देश पर विवेचक एसआई धीरेन्द्र सिंह परिहार व चैकी प्रभारी बासंफौडान एसआई अशोक काण्डपाल के नेतृत्व में तत्काल इनोवा गाड़ी की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुये इनोवा गाड़ी की बरामदगी हेतु सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुये अन्य जानकारियाँ जुटाई गयीं।कल मुखबिर ने सूचना दी कि जिस ड्राईवर ने गाड़ी चुराई है वह आज मुरादाबाद की तरफ से इनोवा गाड़ी में फर्जी नम्बर प्लेट (एचआर-07-9639) लगाकर नये ढेला पुल की तरफ से प्रतापपुर जाने वाला है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नये ढेला पुल पर चैकिंग अभियान चलाया गया। बैलजुडी की तरफ से एक इनोवा आती दिखाई दी। जिसे रोकने का इशारा किया तो चालक द्वारा एकदम जोर से ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी और चालक व उसके बगल में बैठा दूसरा व्यक्ति वाहन से भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इनोवा के इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर का मौके पर ई-चालन मशीन से चैक करने पर उक्त वाहन का रजि. नम्बर यूके-18 -एल-4175 होना पाया गया। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ के दौरान अमित ने बताया कि वह पिछले 7-8 वषों से आभा अरोरा के यहां ड्राइवरी कर रहा है। वह अपने साथी मनीष कुमार निवासी बदायूं के साथ मिलकर इनोवा को प्रिया मॉल पार्किंग से ले गया तथा अपने साथी के साथ मिलकर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अन्यत्र कहीं बेचने की फिराक में था। अभियोग में धारा411/420/467/468/471/120बी भादवि की वृद्धि की गयी ।पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, अशोक काण्डपाल, धीरेन्द्र सिंह परिहार, कां. गिरीश मठपाल, कुलदीप सिंह, कैलाश तोमक्याल तथा दीपक कठैत शामिल थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›