Report by : CWN Desk
Published at :
मुनस्यारी में बड़ा हादसा: गोरी नदी में गिरी टैक्सी जीप, तीन की मौत, पांच घायल, एक लापता

किच्छा। रविवार देर शाम एनएच-74 और नानकमत्ता में सड़क हादसों ने तीन युवकों की जान ले ली, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहला हादसा एनएच-74 पर सिरोलीकलां स्थित शर्मा ढाबे के पास हुआ। पुलभट्टा क्षेत्र के भंगा गांव निवासी अर्जुन ठाकुर (18) पुत्र बंटी ठाकुर और जतिन (18) पुत्र मेवाराम अपने दोस्त प्रज्ज्वल सक्सेना उर्फ कृष्णा (19) पुत्र राजकुमार सक्सेना को बाइक से किच्छा से लेने आए थे। करीब साढ़े आठ बजे तीनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। जतिन और प्रज्ज्वल को हायर सेंटर रेफर किया गया। प्रज्ज्वल ने रुद्रपुर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि जतिन का वहीं इलाज चल रहा है। पुलभट्टा थाना एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। अर्जुन शंकर फार्म के पास स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था, जबकि प्रज्ज्वल किच्छा के एक मेडिकल स्टोर में नौकरी करता था।

उधर, नानकमत्ता के पिंडारी गांव निवासी संजय राणा (25) पुत्र राजाराम रविवार देर शाम सलमती से बाइक से लौट रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि संजय सिडकुल में काम करते थे। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने हादसों की जांच शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›