Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

क्षेत्र पंचायत की बैठकों में भाग लेना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने क्षेत्र पंचायत की बैठकों में विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से भाग लेने के कड़े निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिले की सभी विकासखंडों की बैठक में संबंधित अधिकारी अपने विभाग की पूर्ण जानकारी के साथ स्वयं अनिवार्य रूप से भाग ले। उन्होंने निर्देशित किया कि अपरिहार्य कारणों से अगर बैठक में भाग लेना संभव नहीं है तो इसकी लिखित अनुमति जिलाधिकारी से प्राप्त कर, संबंधित क्षेत्र पंचायत के सचिव या खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से संबंधित क्षेत्र पंचायत को भी अवगत कराया जाए। यह भी सुनिश्चित करें कि उसके बाद जो वरिष्ठतम अधिकारी हो, वो ऐसी बैठकों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करे।
धौलादेवी क्षेत्र पंचायत की बैठक 24 मई, 24 अगस्त, 22 नवंबर 2023 तथा 22 फरवरी 2024 की तिथि निश्चित की गयी है। जिलाधिकारी ने उक्त रोस्टर के अनुसार संबधित अधिकारी क्षेत्र पंचयतों की बैठकों नियमित रूप से भाग लेना सुनिश्चित करें । जिन अधिकारियों द्वारा बैठक में भाग नहीं लिया जायेगा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement