Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :

दो सवर्ण युवकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा। सोमेश्वर के एक शिव मंदिर में दलित छात्राओं को प्रवेश से रोकने का मामला सामने आया है। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने गांव के दो सवर्ण युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक घटना बीती 15 मार्च की है। फूलदेई पर्व के दिन सोमेश्वर के मालौज गांव की सात-आठ छात्राएं स्थानीय शिव मंदिर में दर्शन करने गई थीं। छात्राओं का आरोप है कि स्थानीय युवक किशोर सिंह अधिकारी और सोबन सिंह ने उन्हें दलित बताते हुए मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। जातिगत टिप्पणी करते हुए उन्हें मंदिर से बाहर कर दिया। इसे लेकर मौके पर हंगामा भी हुआ।
सीओ रानीखेत टीआर वर्मा ने कहा कि पुलिस ने दलित छात्राओं को मंदिर में प्रवेश से रोकने के आरोप में किशोर सिंह और सोबन सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›