Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

कपकोट में दर्दनाक हादसा: सरयू नदी में बहा 7 वर्षीय मासूम, मचा कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कपकोट में पानी भरते समय सरयू नदी में गिरा 7 साल का मासूम राकेश। तेज बहाव में बहने से मचा कोहराम, एसडीआरएफ और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कपकोट थाना क्षेत्र में शिवालय मंदिर के पास सरयू नदी में सोमवार को एक सात वर्षीय बच्चा अचानक तेज बहाव में बह गया। मासूम अपनी मां के साथ नदी के किनारे पानी भरने पहुंचा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। मूल रूप से लाहुर गांव के रहने वाले नारायण सिंह का परिवार बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए कपकोट में किराये के मकान में रहता है। सोमवार को उनकी पत्नी कमला देवी अपने सात साल के बेटे राकेश के साथ सरयू नदी से पानी लेने गई थीं। पानी भरते समय राकेश का पैर अचानक फिसल गया और वह सीधे उफनाती नदी की धारा में जा गिरा। मां की आंखों के सामने ही बच्चा पलक झपकते ही ओझल हो गया। हादसा देखते ही मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी रोशन गड़िया ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने लगभग 50 मीटर तक तेज बहाव के साथ तैरकर बच्चे को बचाने का साहसिक प्रयास किया। हालांकि, नदी की विकराल धारा के कारण वे बच्चे तक नहीं पहुंच सके। राकेश कक्षा दो का छात्र था और अपने माता-पिता का लाडला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नदी के विभिन्न घाटों पर पुलिस बल तैनात कर बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है। मानसून के दौरान नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नदियों और गदेरों के किनारे जाने से बचें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement