Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत, एक घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार तेज रफ्तार कार, डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित हुई
हरिद्वार
। बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार तेज रफ्तार से डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार में बैठे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर तीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की देर रात की है, जब हरियाणा के रेवाड़ी से विनय कुमार, हेमंत यादव, रोहित और दीपक कार से हरिद्वार आ रहे थे। बदराबाद थाना क्षेत्र में पहुंचते ही रघुनाथ मॉल के पीछे हाइवे पर कार की रफ्तार तेज होने के कारण घुमाव पर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद  हाईवे पर ट्रक से टकरा गई।
पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया
ट्रक के अंदर जा घुसी। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस अस्पताल भिजवाया जहां हेमंत, रोहित, दीपक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद रोड पर जाम लग गया  पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और स्थिति को सामान्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 3 लोगों की हुई मौत, 15 मार्ग बाधित हैं बाधित, राहत-बचाव जारी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement