Report by : CWN Desk
Published at :
डोईवाला-कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के समीप तीन वाहन आपस में टकराए, 3 लोगों की मौत

टिहरी। तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो गजा से चांबा की ओर आ रही थी। वाहन में दस लोग सवार थे। अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब तक टीम पहुंची दो लोगों की जान जा चुकी थी। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। आठ घायलों को गजा चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं, दो घायल घटना स्थल से नरेंद्रनगर ले जाए गए। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›