Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रप्रयाग में तिलवाड़ा-मयाली मोटर मार्ग पर कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा-मयाली मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कार में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सम्पूर्ण रुद्रप्रयाग और जखोली क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। पुलिस द्वारा दोनों शवों को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 1020 बजे तिलवाड़ा-मयाली मोटर मार्ग पर सियाल्स्यू के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को घायल अवस्था में 108 वाहन सेवा से जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान ही कुछ समय में उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा डीडीआरएफ की टीम के साथ ही पुलिस मौके पर रवाना हुई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि डीडीआरएफ की रेस्क्यू टीम द्वारा दुर्घटनास्थल से दोनों घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया। सड़क में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों में कैलाश जगवाण उम्र 44 निवासी जगतोली सांदर हाल निवासी पीडब्ल्यूडी रुद्रप्रयाग, किशन कठैत उम्र 52 वर्ष निवासी सकलाना खील हाल निवासी तिलवाड़ा शामिल हैं। इधर, घटना के बाद सम्पूर्ण रुद्रप्रयाग नगर के साथ ही जखोली और मयाली में शोक की लहर छा गई। हर कोई घटना से दुखी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›