Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

नशे में स्कूल पहुंचे दो शिक्षक निलंबित, जांच के आदेश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। हाम्टी कापड़ी गांव के जूनियर हाईस्कूल बिरुवा बिलौना में सोमवार को दो शिक्षक नशे में स्कूल पहुंचे। इसका वीडियो वायरल होने पर डीएम आशीष भटगांई ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर जांच बिठा दी।
शिक्षकों और अभिभावकों की बैठक में पहुंचे नशे में
जानकारी के अनुसार, स्कूल में सोमवार को शिक्षकों और अभिभावकों की बैठक थी। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में कार्यरत दोनों शिक्षक नशे में धुत होकर बैठक में पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों रोज इसी तरह स्कूल पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मामले का संज्ञान लेने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें 👉  भूख हड़ताल पर बैठे आउटसोर्स कर्मी ने खुद को 6 घंटे शौचालय में बंद किया, बेहोश होने पर पहुंचाया अस्पताल


डीएम ने दिए निलंबन के आदेश
मामले का संज्ञान लेकर बागेश्वर के डीएम आशीष भटगांई ने आरोपी शिक्षक धीरज कुमार और महेश गुरुरानी को निलंबित करने के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि यह गंभीर मामला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खून के नमूने लिए गए
मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी चक्षुपति अवस्थी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने दोनों आरोपी शिक्षकों के खून की जांच के लिए सैंपल भरवाए। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
वायरल वीडियो में नशे में दिखे शिक्षक
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों शिक्षक नशे में धुत्त नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिभावक शिक्षकों के इस हाल पर नाराजगी जता रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इन शिक्षकों की इस हरकत से स्कूल की छवि खराब हो रही है। बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
फिलहाल दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement