Connect with us

हल्द्वानी

सोशल मीडिया से बदनाम कर जबरन वसूली करने वाला शातिर बिरजू मयाल गिरफ्तार, तीन एफआईआर दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर (नैनीताल)। रामनगर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बदनाम करने, धमकाने और जबरन वसूली करने वाले शातिर अभियुक्त बिरजू मयाल को हल्द्वानी के रामपुर रोड हाईवे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, एक ही दिन में बिरजू मयाल के खिलाफ तीन अलग-अलग गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रोफेसर की पत्नी को साइबर ठगों ने लगाया एक लाख का चूना

पहला मामला ग्राम ढिकुली निवासी राकेश नैनवाल की शिकायत पर दर्ज हुआ, जिसमें बिरजू द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर FIR संख्या 279/25, धारा 351(3)/352 BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।
दूसरे मामले में शिवलालपुर निवासी दिनेश मेहरा से ₹10,000 की मांग की गई, मना करने पर गाली-गलौज और धमकी दी गई। इस पर FIR संख्या 280/25, धारा 308(2)/351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
तीसरे मामले में भरतपुरी निवासी नीमा देवी ने बिरजू पर छेड़छाड़ और धमकी का आरोप लगाया। इस पर FIR संख्या 281/25, धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement