Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

पुलिस कर्मी का एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो वायरल, लाइन हाजिर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून सहसपुर थाना क्षेत्र की चौकी में तैनात है सिपाही
देहरादून। देहरादून थाना सहसपुर के अंतर्गत पुलिस चौकी धर्मावाला क्षेत्र में पुलिस कर्मी के एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। एसएसपी ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया था।
शनिवार को एक सिपाही का व्यक्ति को पीटने वाला वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में पुलिस का सिपाही एक युवक को लात मारता नजर आ रहा है। सिपाही व्यक्ति के घुटनों पर जूते की नोक से कई वार करता दिख रहा है। पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को इस वीडियो की जांच कराई गई। जांच में पता चला कि वीडियो में दिख रहे सिपाही दिनेश सेमवाल और मनोज भारती धर्मावाला चौकी में तैनात हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप कुंवर ने इसका संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर किया गया है। वहीं इस पूरी प्रकरण की जांच बैठा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गैंगस्टर सुनील राठी, प्रवीण और कलीम के नाम से मांगी 50 लाख की रंगदारी, ऐसे दबोचे गए दो बदमाश, सुनें कहानी

Select Language

Advertisement