Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

जागेश्वर विधानसभा में कोश्यारी का दौरा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गुरडाबांज(अल्मोड़ा) । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के निर्वतमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अचानक आज जागेश्वर विधानसभा का दौरा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को कल शाम तक इसकी भनक भी नहीं थी। कोश्यारी अपने भ्रमण के दौरान सबसे पहले दन्या के प्रसिद्ध पराठे वाले दान सिंह के पौत्र के घर, फिर गरुडाबांज और पानुवानौला समेत अन्य क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ मिले । उन्होंने भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओ से मुलाकात की।
इस दौरान उनके साथ विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,सुभाष पाण्डे, वरिष्ठ कार्यकर्ता किशन सिंह खनी, जागेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, महामंत्री मेहरा, जीवन सिंह, मीडिया प्रभारी हुकुम सिंह बोरा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement