Connect with us

उधमसिंह नगर

स्व सुषमा स्वराज स्मृति सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष ने संभालनी पड़ी मंच व्यवस्था

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मंच पर बैठे नेताओं और नेत्रियों के स्वागत को लेकर भारी अव्यवस्था फैल गई। जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा को मंच पर अपनी कुर्सी से उठकर खुद व्यवस्था संभालनी पड़ी।आज यहां बाजपुर रोड स्थित एक रिसार्ट में सामाजिक व राजनैतिक,धार्मिक एवं , खेल आदि के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया जाने का कार्यक्रम था। जिसकी मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती रेखा कुमारी व प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल थीं। इस दौरान एवं जिला अध्यक्ष उमा जोशी एवं काशीपुर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा भी मौजूद थे।समारोह की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई। उसके बाद मंच पर बैठे भाजपा के नेताओं और नेत्रियों के स्वागत का क्रम शुरू हुआ। स्वागत कार्यक्रम के दौरान वहां अव्यवस्था उत्पन्न हो गई। मंच संचालिका द्वारा बार-बार अनुरोध करने के बावजूद मंच पर स्थिति नहीं संभली तो जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा को अपनी सीट से उठकर व्यवस्था संभालनी पड़ी। काफी देर में जाकर मंच पर स्थिति सामान्य हुई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement