Connect with us

उत्तर प्रदेश

पत्नी ने विवाद पर बेटी से पिटवाया, आहत व्यापारी ने आत्महत्या की, खुद को गोली मारने से पहले वीडियो बनाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कानपुर देहात। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव केशवपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। 46 वर्षीय व्यापारी मनोज कुमार गोड़ ने तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ कुर्सी पर बैठे मिले, पास में 315 बोर का अवैध तमंचा पड़ा था। पुलिस ने मौके से डेढ़ मिनट का एक वीडियो बरामद किया है, जिसमें मनोज ने पत्नी पर प्रताड़ना और घर में बाहरी लोगों को बुलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी विरोध पर उनकी पत्नी ने बेटी से पिटवाया और अब ऐसी जिंदगी जीना संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी में बजा डीजे तो यहां नहीं पढ़ाया जाएगा निकाह

मनोज कैली रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। पड़ोसियों के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन पत्नी मायके जाना चाहती थी लेकिन मनोज ने मना कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। सोमवार को किसी बाहरी व्यक्ति को घर लाने पर फिर बहस हुई। वीडियो में मनोज ने एक महिला रिश्तेदार के बारे में भी गंभीर टिप्पणी की और लोगों से उसके परिवार से रिश्ता न रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  यूपी बोर्ड के राजकीय माध्यमिक स्कूलों और एडेड माध्यमिक स्कूलों का समय एक घंटा बढ़ा

एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। बरामद असलहा अवैध है, जिसकी जांच की जा रही है कि वह मनोज के पास कैसे पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। घटना से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement