Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला होमगार्ड के 330 पदों पर होगी जल्द भर्ती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश में अब जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है कि अब भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। इनकी भर्ती शारीरिक परीक्षा और शैक्षिक योग्यता के आधार पर होगी। जल्द ही शासन द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
प्रदेश में इस समय लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही पुलिस के कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। अभी होमगार्ड विभाग में महिला होमगार्ड के 239 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 215 महिला होमगार्ड तैनात हैं। ये महिला होमगार्ड देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में सेवा दे रही हैं। ऐसे में शेष बचे जिलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात हुई।
शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement