Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

भगवती मंदिर से डंडेश्वर मंदिर तक महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भगवती मंदिर में अखंड रामायण पाठ, कल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया

आरतोला (अल्मोड़ा)। भगवती मंदिर आरतोला में अखंड रामायण पाठ का आयोजन, गंधक निवासी दीवान सिंह पुत्र श्री नरपत सिंह द्वारा आयोजित किया गया है । कल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा । अखंड रामायण पाठ के शुभ अवसर पर आस-पास के ग्रामीण महिलाओं द्वारा भगवती मंदिर से डंडेश्वर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ साथ युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर भक्त, भक्ति के रंग में रंगे दिखे।
इस मौके पर जीवन सिंह, ग्राम प्रधान दीपा देवी, मालती बिष्ट, राधा देवी, हेमा देवी, दीवान सिंह, हरीश सिंह, रूप सिंह समेत आरतोला के समस्त बच्चे, युवा, बुजुर्ग, एवं महिलाएं उपस्थित रहे ।

Select Language

Advertisement