Report by : CWN Desk
Published at :
पुलिस चौकी के बाहर युवक ने अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास

युवक अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, पिता ने पुलिस पर लगाया आरोप
देहरादून। चुक्खूवाला निवासी एक नशे के आदी युवक ने धारा चौकी पुलिस चौकी के बाहर अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को पुलिस चोरी के आरोप में चौकी लेकर आई थी। उसके पिता ने एसएसपी को शिकायत देकर पुलिस और दूसरे पक्ष पर युवक की जमकर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चुक्खूवाला निवासी रामजी लाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। बताया कि उनका पुत्र मनोज कुमार जो कि शादीशुदा है और नशे का आदी है। बताया कि बीते 27 सितंबर को नशे की हालत में मनोज ने अपने पड़ोस से एक लोहे का पाइप चोरी कर लिया। पड़ोसी चमन लाल और उसके पुत्र रवि कुमार ने मनोज को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी खूब पिटाई की।
मनाेज को धारा चौकी पुलिस चौकी ले गए और चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने लगे। आरोप है कि चमन लाल ने चौकी में अपना एक लाख रुपये का लोहे का समान चोरी करने की शिकायत दी। इसके बाद बीते 30 सितंबर को धारा चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और आपास में समझौता करने को कहा।
जिस पर चमन लाल व उनके पुत्र रवि कुमार ने कहा कि उन्हें एक लाख रुपये का भुगतान करने पर ही वे शिकायत वापस लेंगे। जिस पर मनोज कुमार ने कहा कि उसे जेल भेज दिया जाए, वह एक लाख रुपये नहीं दे सकता। आरोप है कि पुलिस ने मनोज कुमार को चार अक्टूबर तक हवालात में रखा और जमकर धुनाई की। जिससे मनोज कुमार अपना आपा खो बैठका और खुद को नुकसान पहुंचाने लगा। पुलिस ने चार अक्टूबर को ही रामजी लाल और उसकी पत्नी को बुलाया और मनोज को छोड़ने की बात कहकर एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद भी मनोज को नहीं छोड़ा गया। बीते छह अक्टूबर को मनोज ने चौकी के बाहर ही धारदार वस्तु से अपना गला काट लिया और आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने एसएसपी से इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›