Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सड़क हादसे में युवती और युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हीरानगर और कमलुवागंजा क पास हुआ हादसा
हल्द्वानी। होली त्योहार के दिन बुधवार को सड़क हादसों में एक युवती और एक व्यक्ति की मौत हो गई। हीरानगर में युवती और कमलुवागंजा में युवक की मौत होने से परिवार में मातम छाया है।
कमलुआगंजा स्थित रिलायंस मॉल के पास दो गाड़ियों में हुई भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत और तीन व्यक्ति घायल हो गए। सूचना के बाद डायल 112 ने तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार हीरानगर केवीएम स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवती की जान चली गई । जबकि एक लड़की घायल बताई जा रही है। मृतक लड़की का नाम हर्षिता उम्र 22 साल है। दोपहर 1:30 बजे के करीब मुखानी स्थित केवीएम स्कूल के पास दूसरी दिशा से आती भी सफारी गाड़ी ने स्कूटी से आ रही सफारी ने जोरदार टक्कर मारी जिसमें हर्षिता वर्मा की मृत्यु हो गई। लवणीय जोशी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जोकि साईं हॉस्पिटल में एडमिट है गाड़ी के आगे पीछे पुलिस लिखा हुआ है।

Select Language

Advertisement