Connect with us

हल्द्वानी

मांस में जहर देकर गुलदार का किया शिकार, दांत बेचे, खाल के साथ पकड़ा तस्कर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चोरगलिया के तस्कर ने सूरत में खाल बेचने की थी डील, गौलापार के जंगल में गुलदार को मारा

हल्द्वानी। चोरगलिया थाना पुलिस, एसओजी और वन विभाग की टीम ने संयुक्त टीम ने गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी 24 साल का सूरज है। उससे गुलदार के दांत बेच दिए। अब गुलदार की खाल बेचने के लिए वह सूरत जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि उसने मांस में जहर मिलाकर गुलजार को मौत के घाट उतारा।
सूरज कुमार पुत्र सुरेश राम कालीपुर चोरगलिया ने बताया की उसने गौलापार के जंगल में जहरीले मांस का चारा डाला। जिसे खाकर गुलदार की मौत हो गई। जिसके बाद वह गुजरात चले गया। जहां से वह सूरत पहुंचा। यहां उसने गुलदार के खाल की डील की। इसके बाद वह हल्द्वानी पहुंचा। जहा से वह चोरलगिया पहुंच गुलदार की खाल ले जा रहा था। वहीं एसएसपी का कहना है कि इस शातिर अपराधी को पकड़ने वाली टीम को आईजी कुमाऊं की तरफ से ₹5000 और एसएसपी की तरफ से ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। साथ ही इस तस्कर द्वारा दांत कहां बेचे गए और यह तस्करी के लिए किन लोगों के पास जा रहा था इसकी पूछताछ जारी है। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement