Connect with us

हरिद्वार

एचआरडीए की 78वीं बोर्ड बैठक में 18 में से 15 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विकास प्राधिकरण सभागार में मुख्यमंत्री के सचिव व गढ़वाल मंडल आयुक्त ने ली बैठक

हरिद्वार- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण सभागार में मुख्यमंत्री के सचिव एवं गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में 78वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिसमें बोर्ड के समक्ष विचारार्थ 18 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। 15 प्रस्ताव पास किए गए। मण्डलायुक्त को बैठक में सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि हरिद्वार में विभिन्न स्थानों पर स्थित कुल 88 पार्कों के सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। 23 मार्च पार्क(शहीद पार्क) के उद्यानीकरण एवं विकास कार्य हेतु अनुबंधन हो चुका है जो 2024 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। तहसील रूड़की के ग्राम आसफनगर में क्रय की गयी भूमि पर मिश्रित आवासीय परियोजना के बारे में बताया कि निर्माण व विकास कार्य के लिए निविदाएं ली गई हैं। इंद्रलोक आवासीय योजना भाग-2 में प्रस्तावित 528 दुर्बल आय वर्ग के भवनों का भारत सरकार के डैसबोर्ड पर लाभार्थियों की समबद्धता का कार्य शहरी विकास निदेशालय के प्रतिनिधि द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया है ताकि भारत सरकार द्वारा द्वितीय किश्त जल्दी से जल्दी अवमुक्त की जा सके। हरिलोक आवासीय योजना नगर निगम हरिद्वार को हैंडओवर किये जाने बारे में बताया कि इसका स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया है, जिसके आधार पर योजना को हैंडओवर किया जायेगा। बैठक में प्राधिकरण के लैंडबैंक हेतु भूमि क्रय किये जाने के लिए कमेटी का गठन भी किया गया। वहीं जानकारी दी कि प्राधिकरण की इंद्रलोक आवासीय योजना भाग-1 के अन्तर्गत ग्रुप हाउसिंग योजना में निर्मित भवनों के विक्रय/आवंटन हेतु पंजीकरण एवं व्यावसायिक भूखण्ड/स्कूल भूखण्ड के विक्रय हेतु निविदा सह नीलामी तथा हरिलोक योजना में रिक्त भवनों के विक्रय हेतु निविदा सह-नीलामी के माध्यम से पंजीकरण खोले गये हैं। बैठक में रूड़की विकास प्राधिकरण में कार्यरत तकनीकी सुरपरवाईजर, संविदा कार्मिकों के वेतन भत्ते, रिक्त अवर अभियन्ता के पदों पर तैनात, हरिद्वार में एकता मॉल के निर्माण हेतु भूमि चयन आदि प्रकरणों का अनुमोदन प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, सचिव उत्तम सिंह, टाउन प्लानर शहरी विकास, एमएनए दयानन्द सरस्वती, सीटीओ नीतू भण्डारी, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद शिवालिकनगर राजीव शर्मा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई मंजू, पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल, अधिशासी अभियन्ता जल निगम सहित सम्बन्घित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Select Language

Advertisement