Report by : CWN Desk
Published at :
लकड़ी नीलामी घोटाले में 15 टिम्बर मर्चेंट चिन्हित, मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू, किया जायेगा ब्लैक लिस्टेड

लालकुआं(हल्द्वानी नैनीताल)- लालकुआं वन विकास निगम के डिपो संख्या पांच में विगत कुछ दिन पुर्व लकड़ी घोटाले का मामला सामने आया था।  लाखों रुपए की लकड़ी नीलामी घोटाले के मामले में चार कर्मचारियों पर गाज गिरने के बाद अब वन विकास निगम ने कर्मचारियों से मिली भगत कर घपला करने वाले टिम्बर कारोबारियों को चिन्हित कर उनके कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घोटाले में लिप्त 15 टिम्बर कारोबारियों पर वैन विकास निगम ने मुकदमा दर्ज करने व इन के लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
  क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम महेश चंद्र आर्य ने बताया कि लकड़ी बिक्री घोटाला में गड़बड़ी पाए जाने के बाद मुख्यालय के निर्देश के बाद डिपो नंबर पांच और डिपो नंबर चार का ऑडिट कराया गया। जहां पाया गया कि 15 ठेकेदार कर्मचारियों की मिलीभगत से घपलाकर नीलामी की गई लड़कियों के बिक्री में घोटाला किया है। ऐसे में 15 ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको ब्लैकलिस्टेड किया गया है साथी इन ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में डिपो नंबर चार का ऑडिट कराया गया है जहां कुछ अनियमिताएं सामने आई है। अभी पूरी रिपोर्ट आनी बाकी है रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा की किस तरह का घपला हुआ है। उन्होंने कहा कि डिपो नंबर पांच में अगस्त माह में नीलामी लकड़ी बिक्री में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 9 लाख के घपले का प्रकरण सामने आया था।  जिसके चलते चार कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन और मुकदमे की की कार्रवाई पूर्व में की गई है। डिपो की ऑडिट कराई जा रही है संभावना जताई जा रही है कि घपले की राशि और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि वन विकास निगम के डिपो नंबर पांच का ऑडिट होना बाकी है ऑडिट होने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितने रुपए का घपला हुआ है। उन्होंने कहा कि घोटाले प्रकरण में जो भी लोग दोषी शामिल होंगे उनके खिलाफ विभागीय सख्त से सख्तकार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›