Report by : CWN Desk
Published at :
मसूरी-नैनीताल के क्लियर चलेंगी यूटीसी की 20 नई वातानुकूलित मिनी बसें

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 नई वातानुकूलित मिनी बस सेवाएं (टैंपो ट्रैवलर) शुरू की हैं। इनका शुभारंभ कैंप कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया गया। ये आधुनिक वाहन प्रमुख पर्यटन मार्गों जैसे देहरादून-मसूरी और हल्द्वानी-नैनीताल पर संचालित किए जाएंगे।

इस नई पहल से जहां यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा, वहीं राज्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। ट्रैफिक दबाव को कम करने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में छोटे आकार के वाहनों से संचालन करने का यह निर्णय उपयोगी साबित होगा।

सरकार का उद्देश्य प्रदेश के यातायात और परिवहन तंत्र को आधुनिक, सुलभ और पर्यावरण अनुकूल बनाना है। इसके तहत जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों को भी परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया जाएगा, जिसकी खरीद प्रक्रिया प्रगति पर है। यह कदम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्मार्ट परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›