Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा जिले के 38 गांवों में 3 दिन से बिजली गायब, 40 हजार की आबादी परेशान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बारिश के चलते सब स्टेशन में आई है खराबी, भैसियाछाना और धौलादेवी ब्लॉक के गांवों में आपूर्ति प्रभावित
अल्मोड़ा। बारिश के चलते अल्मोड़ा के कुछ गांवों में सोमवार रात से ही बिजली नहीं है। तीन दिन से लोगों को बिजली न होने की वजह से परेशानी हो रही है।
भैसियाछाना और धौलादेवी ब्लॉक के गांवों की बीते सोमवार की देर रात से बिजली गुल है। बिजली गुल होने से 38 गांवों की 40 हजार की आबादी अंधेरे में है। 27 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। क्षेत्रवासियों ने ऊर्जा निगम पर हीला हवाली बरतने का आरोप लगाया है। वहीं ऊर्जा निगम के अधिकारी जल्द आपूर्ति बहाल करने की बात कह रहे हैं। सोमवार देर रात 33 केवी तोली सब स्टेशन सब में फाल्ट आने से विकासखंड धौलादेवी व भैसियाछाना के तोली, मनीआगर, पनुवानौला, आरतोला, गुरुड़ाबाज, धौलछीना, जमराड़ी बैंड, कसाणबैंड समेत 38 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, मंगलवार को स्यालीधार के पास बिजली की लाइन पर चीड़ का पेड़ भी गिर गया। इससे क्षेत्र में 27 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
इलाके में बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं समेत इन क्षेत्रों में आटा चक्की, ग्रिल आदि संचालकों का कारोबार ठप रहा। वहीं फोटो स्टेट धारक भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इन क्षेत्रों में स्थित राजकीय इंटर कॉलेजों व महाविद्यालयों में छात्र-छात्राएं बिजली पर आधारित प्रयोगात्मक कार्य करने से वंचित रहे। मोबाइल चार्जिंग भी नहीं हो पाई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement