Report by : कालू वर्मा
Published at :
50,000 का इनामी दुराचारी गिरफ्तार, घर की कुर्की के बाद छिपते फिर रहा था अभियुक्त

अभियुक्त के खिलाफ थाना भगवानपुर में पोक्सो एवं अन्य धाराओं में है मुकदमा दर्ज
हरिद्वार।
थाना भगवानपुर पुलिस ने इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अदालत के कठघरे में खड़ा करने के लिए एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर काम कर रही पुलिस टीम ने  दिनांक- 14.07.2016 को हरिद्वार निवासी युवती की तहरीर पर थाना भगवानपुर में दर्ज मु0अ0सं0 117/16 धारा 328/376/363/366ए/323/504 भादवि व ¾ पोक्सो अधिनियम में लगातार फरार चल रहे विजयनगर कानपुर उ0प्र0 निवासी 50,000/- के इनामी अभियुक्त कमलेश सक्सेना उर्फ रवि सक्सेना पुत्र सुरेश चन्द सक्सेना को दबोचने में सफलता हासिल की है।
अभियुक्त के लगातार फरार चलने के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर की भी कुर्की की गयी थी। दिनांक 27.09.2017 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया । किन्तु कुछ समय पश्चात माननीय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को भगौडा घोषित किया गया था।
भगोडे अभियुक्त पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिनांक 20.04.2022 को 25000/- का ईनाम घोषित करने के पश्चात आईजी गढवाल रेंज श्री करण सिंह नगन्याल द्वारा दिनांक 14.12.2022 को 50000/- का ईनाम घोषित किया गया।
अभियुक्त की तलाश में लगातार कोशिश कर रही टीम ने अभियुक्त कमलेश सक्सेना उर्फ रवि सक्सेना को राजा मार्केट थाना चकेरी जिला कानपुर उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता 50000/- इनामी अभियुक्तः-
1- कमलेश सक्सेना उर्फ रवि सक्सेना पुत्र सुरेशचन्द सक्सेना निवासी 36/2 विजयनगर कानपुर माहत्मा  गांधी स्कूल के पास जिला कानपुर उ0प्र0
पुलिस टीम का विवरणः-
1. व0उ0नि0 सतेन्द्र  बुटोला
2. उ0नि0 विपिन कुमार
3. हे0का0 246 विनोद कुमार
4. का0 354 उवैदुल्ला

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›