Report by : कालू वर्मा
Published at :
पटवारी पेपर लीक प्रकरण में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

वर्ष 2021 में वन दरोगा भर्ती पेपर लीक प्रकरण में कोतवाली रुडकी में दर्ज मुकदमें में ब्लूट्रुथ के जरिए नकल कराने के आरोप में जा चुका है जेल

नौकरी के नाम पर ठगी मामले में अभियुक्त के खिलाफ लक्सर में है मुकदमा दर्ज, S.I.T. की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है, हमारा लक्ष्य हर दोषी को सलाखों के पीछे भेजना है:  एसएसपी अजय सिंह

हरिद्वार। पटवारी पेपर लीक प्रकरण में थाना कनखल पर दर्ज मु0अ0स0-12/2023 धारा 409, 467, 468, 420, 471, 120 बी भा.द.वि. व ¾ परीक्षा निवारण व 8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में फरार चल रहे 50000/- के इनामी अभियुक्त डेविड पुत्र साधु राम निवासी बाकरपुर थाना लक्सर हरिद्वार को S.I.T. टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।
अपने साथियों के साथ मिलकर पटवारी/लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से लाखों रुपए व एजुकेशन डॉक्युमेंट प्राप्त कर उन्हें बिहारीगढ़ स्थित रिसॉर्ट में परीक्षा की तैयारियां कराने के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे अभियुक्त डेविड के विरुद्ध माननीय न्यायालय स्पेशल जज सतर्कता देहरादून द्वारा गिरफ्तारी का अधिपत्र जारी किया गया था तथा आईजी गढवाल रेंज श्री करण सिंह नगन्याल द्वारा 50,000/- (पचास हजार रुपए) का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी के लिए लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही S.I.T. टीम ने अभियुक्त को भगवानपुर क्षेत्र से दिनांक 19 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर जे.ई. भर्ती परीक्षा में भी अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की धनराशी लेकर प्रश्न पत्र लीक किये जाने व षड़यन्त्र में शामिल होने की पुष्टि हुयी है। वन दरोगा भर्ती पेपर लीक प्रकरण में अभियुक्त डेविड ब्लूट्रुथ से नकल कराने के मामले में जेल भेजा गया था। साथ ही नौकरी के नाम पर ठगी कर रकम ऐठने का मामला प्रकाश में आने पर कोतवाली लक्सर में दर्ज मुकदमें में भी अभियुक्त डेविड वांछित है। 
*नाम पता अभियुक्त-*
1- डेविड पुत्र साधु राम निवासी बाकरपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›