Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: 87 सड़कें मलबे से बंद, स्कूल कल रहेंगे बंद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। आगामी 14 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  एक सप्ताह में 6712 पर्यटकों ने की गंगा में रिवर राफ्टिंग

देहरादून में भारी बारिश के मद्देनजर कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 10 जुलाई को बंद रहेंगे। बारिश के चलते राज्य में भूस्खलन और मलबा आने से 87 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, चमोली में 17, पिथौरागढ़ में 15, टिहरी में 8, नैनीताल में 7, पौड़ी में 6, देहरादून में 5, रुद्रप्रयाग में 4, चंपावत में 3, बागेश्वर में 9, अल्मोड़ा में 1 और उत्तरकाशी में एक राजमार्ग समेत 12 सड़कें बंद हैं। प्रशासन द्वारा मार्गों को सुचारु करने के प्रयास जारी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement