Report by : CWN Desk
Published at :
देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका:- रितू खंडूड़ी

सीए आशुतोष पांडेय को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया

हरिद्वार- अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 2023 के अवसर पर उत्तराखंड में एमएसएमई औद्योगिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए लॉजिक फ्लेम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक सीए आशुतोष पांडेय को अध्यक्ष, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के द्वारा सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सीए आशुतोष पांडेय ने एसएमएयू के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष मोहिंदर आहूजा और एसएमएयू के कोटद्वार चैप्टर के सीनियर वीसी रणजीत टिबरीवाल का आभार जताया हैं। इस मौके पर रितु खंडूड़ी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग देश व प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था का महत्वपूर्ण इंजन हैं, जिसमें भारत भर में उद्योगों का जाल फैलाने की अदभुत क्षमता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की अर्थव्यवस्था को साल 2024-25 तक 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने में भी एमएसएमई क्षेत्र महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभा सकता है। गौरतलब है कि सिडकुल हरिद्वार में मंगलवार को अंतराष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) दिवस के अवसर पर सिडकुल मैन्युफैक्चर एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने शिरकत कर विधिवत दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान समारोह में उत्तराखंड में एमएसएमई उद्योग के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्योगों और वित्तीय संस्थानों को सम्मानित किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›