Report by : CWN Desk
Published at :
श्रीनगर कीर्तिनगर ब्लॉक में घास लेने जंगल गई महिला पर गुलदार का हमला, महिला का नहीं चला पता

श्रीनगर। बुधवार को श्रीनगर में कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौर में घास लेने जंगल गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
बता दें कि प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष में इस वर्ष अब तक 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से 13 लोगों की जान गुलदार ने ली है। वहीं, वर्ष 2000 से अब तक गुलदार के हमले में 514 लोगों की जान गई है, जबकि 1868 लोग घायल हुए हैं। वहीं, वर्ष 2000 से अब तक 1741 गुलदारों की मौत रिकॉर्ड में दर्ज है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›