Report by : Paras Bisht
Published at :
नैनीताल खनस्यू से छह दिन से लापता छात्र हल्द्वानी में बेलबाबा जंगल में बिजली के तारों से बंधा मिला

पुलिस ने बेहोश छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया, परिजनों ने अपहरण का आरोप
हल्द्वानी। खनस्यू थाना क्षेत्र से छह दिन से लापता छात्र शनिवार को बेलबाबा जंगल के पास बिजली के तारों से बंधा मिला। गन्ना सेंटर चौकी पुलिस ने बेहोश छात्र को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों सूचना दी। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है।
ओखलकांडा स्थित पश्या निवासी दीपक चंद्र कुड़ाई (22) एक जनवरी को अपने घर से सामान खरीदने निकला था। वापस नहीं लौटने पर पिता जगदीश चंद्र कुड़ाई ने खनस्यं थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दीपक कपकोट कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। दो जनवरी को उसका फोन भी ऑफ हो गया। इधर, पुलिस को दीपक के फोन की लोकेशन रुद्रपुर में मिली। शनिवार सुबह टीपीनगर पुलिस को जंगल के पास एक युवक के पड़े होने की सूचना मिली। गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी एसआई त्रिभुवन सिंह मौके पर पहुंचे तो दीपक बिजली के तारों से बंधा मिला। पुलिस ने एसटीएच में भर्ती कराया। सूचना पर खनस्यूं पुलिस और परिजन एसटीएच पहुंचे। खनस्यूं थाना प्रभारी बीएस राणा ने बताया, जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›