Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी और भवाली में दो दर्दनाक हादसे, दो लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित हरिपुर मोतिया इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मनोज आर्या पुत्र गिरीश आर्या के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बागेश्वर के काफलीगैर का निवासी था। मनोज हल्द्वानी में कुमाऊं रेडियोज में वाहन चालक था और हरिपुर मोतिया स्थित एक गोदाम में रहकर उसकी देखरेख भी करता था। वह बीते एक वर्ष से गोदाम परिसर के तीन मंजिला मकान में अकेले रह रहा था।

शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह तीसरी मंजिल की छत पर गया, जहां रेलिंग नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब उसका भाई उससे संपर्क नहीं कर पाया तो वह गोदाम पहुंचा। वहां उसने देखा कि मनोज खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह हादसा लग रहा है, लेकिन हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भूख हड़ताल पर बैठे आउटसोर्स कर्मी ने खुद को 6 घंटे शौचालय में बंद किया, बेहोश होने पर पहुंचाया अस्पताल

वहीं, भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नावली क्षेत्र में शनिवार शाम एक दुखद घटना घटी, जहां कपड़े धोते समय एक श्रमिक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय कर्ण बहादुर औली के रूप में हुई है, जो नेपाल के बारजनी खुरखेरा का निवासी था। वह नावली क्षेत्र में श्रमिक के रूप में कार्यरत था।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस के दिनों में बदलाव, रामनगर ट्रेन की नई समय सारिणी जारी

शनिवार शाम जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो उसके साथियों ने उसे ढूंढना शुरू किया। इस दौरान नदी के किनारे एक पत्थर पर उसके कपड़े दिखे, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से एसडीआरएफ, खैरना पुलिस और पटवारी को सूचना दी गई। एसआई संतोष सिंह परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और शाम पांच बजे के बाद कर्ण बहादुर का शव नदी से बाहर निकाला।

दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Select Language

Advertisement