Connect with us

हल्द्वानी

प्रो. नवीन चंद्र लोहनी बने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नए कुलपति

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) को नया कुलपति मिल गया है। प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। बुधवार को राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया।


प्रो. लोहनी वर्तमान में मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्राध्यापक एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। नए आदेश के अनुसार, उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी तीन वर्षों तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए यूओयू का कुलपति नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय को शैक्षणिक और प्रशासनिक दिशा में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विश्वविद्यालय परिवार में इस निर्णय का स्वागत किया गया है और छात्रों तथा शिक्षकों में नए कुलपति को लेकर सकारात्मक उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल हत्याकांड का खुलासा: 10 लाख की देनदारी चुकाने से बचने के लिए जीजा की बेरहमी से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement