Report by : CWN Desk
Published at :
गैर बिरादरी से प्रेम करने पर पिता ने बेटी को गंगनहर में फेंककर की हत्या, कांवड़ियों ने पकड़ा

मथुरा। राधाकुंड की गोपी बिहार कॉलोनी में बुधवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक रिटायर्ड बीएसएफ जवान विनोद कृष्ण दास पांडे (56) का हाथ-पैर बंधा शव उनके घर में मिला। विनोद मूल रूप से अल्मोड़ा, उत्तराखंड के निवासी थे और पिछले 25 वर्षों से राधाकुंड में भजन-पूजन और परिक्रमा में लीन रहते थे। वे विगत आठ महीने से अपने भाई के मकान में रह रहे थे, जहां यह दर्दनाक घटना घटी।

बताया गया कि उनके पिता इन दिनों छोटे बेटे के साथ दिल्ली गए हुए हैं। दिनभर घर में कोई हलचल न होने पर स्थानीय संत विष्णु दास बाबा ने संदेहवश घर में प्रवेश किया और देखा कि विनोद का शव ठाकुरजी के सामने ओपन किचन में उल्टा पड़ा है। शव की पीठ के पीछे हाथ-पैर बंधे थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि त्यागी, सीओ अनिल कुमार सिंह, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत समेत पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार हत्या सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच की गई है। बदमाश घर से ठाकुरजी की मूर्ति समेत लाखों के आभूषण और दो दुपहिया वाहन भी ले गए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार विनोद पांडे सभी के श्रद्धेय और मार्गदर्शक थे, जो भक्ति और साधना में लीन रहते थे। हत्या की यह वारदात पूरे इलाके में गहरे सदमे और चिंता का विषय बनी हुई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›