Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के पूर्व छात्रसंघ सहसचिव ने की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर के 2024-25 के पूर्व छात्रसंघ सहसचिव समरजीत तेवतिया ने रविवार को अपने आवास पर पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। इस घटना की खबर फैलते ही नगर में सनसनी मच गई। समरजीत न्यू डांग क्षेत्र में अपने आवास पर रहते थे। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार, छात्र नेता समरजीत तेवतिया एक हफ्ते पहले ही श्रीनगर पहुंचे थे। रविवार सुबह करीब तीन बजे अचानक कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। मकान में रहने वाले किरायेदार छात्र नेता के कमरे में पहुंचे तो उन्हें समरजीत पंखे से लटके मिले। किरायेदारों ने तुरंत गमछे का इस्तेमाल कर उन्हें पंखे से नीचे उतारा और बेस चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान समरजीत तेवतिया पुत्र सुबोध कुमार तेवतिया, निवासी 422, रेलवे रोड, शिवाजी नगर, पिलखुआ, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि कमरे में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
क्षेत्र में छात्र नेता की अचानक हुई मौत ने मातम और चिंता का माहौल बना दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आत्महत्या के संभावित कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और परिजनों के साथ संवेदनाएं प्रकट की हैं।
यह घटना स्थानीय लोगों और छात्रों के लिए शोक की घड़ी लेकर आई है, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और छात्र जीवन में तनाव के मुद्दों पर चर्चा भी बढ़ा दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement