Report by : CWN Desk
Published at :
लाठीचार्ज के विरोध में आज उत्तराखंड बंद का आह्वान

भर्ती परीक्षा मामले में गुरुवार को देहरादून में हुआ था लाठीचार्ज-पथराव
देहरादून। पुलिस के युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में बेरोजगार संघ ने शुक्रवार को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। जिला प्रशासन ने दून शहर में निषेधाज्ञा धारा 144 लागू कर दी है। सुबह 11 बजे बाद बाजारों में दुकानें खुलने या बंद रहने के बाद असर दिखेगा।
बेरोजगार युवाओं ने अपनी मांगें मनवाने के लिए बुधवार को गांधी पार्क के बाहर सत्याग्रह शुरू किया था। देर रात पुलिस ने उन्हें उठा दिया। इससे गुस्साए युवा गुरुवार सुबह गांधी पार्क में जुटने लगे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। युवाओं ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया।
युवा भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों की सीबीआइ जांच करवाने, तत्काल सख्त नकलरोधी कानून लागू करने, नकल करके नौकरी पाने वालों की सूची सार्वजनिक करने और भर्ती घोटालों की जांच पूरी होने और नकलरोधी कानून लागू होने के बाद ही भर्ती परीक्षाएं कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›